Uttarakhand News

पप्पू दा को देखकर आगें बढ़ा ये पहाड़ी छोरा अब SAB टीवी पर मचाएगा धमाल

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखण्ड का युवा अपनी प्रतिभा से भारतीय टीवी पर अपनी पहचान बना रहा है। तेज गति से अपना व राज्य का नाम रोशन कर रहा है। संकल्प खेतवाल की आवाज जादू लोगों के दिल से उतर नहीं रहा है और अब एक और पहाड़ी छोरा अपने डांस और एकक्टिंग से धमाल मचाने को तैयार है। 21 जुलाई से SAB टीवी पर शुरू हुए शो मस्त कलंदर में पहाड़ का बेटा विक्रम बोरा नजर आएगा। इस शो में जज की भूमिका पॉपुलर सिंगर मिका सिंह और गीता कपूर हैं। यह शो शनिवार और रविवार रात आठ बजे से शुरू हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़ के गणाई गंगोली के रहने वाले विक्रम बोरा को  रोबो के नाम से जाना जाता है। वो अपनी सिंगिंग, डांस व रोबोटिंग स्टाइल के जलवे शो में बिखेर चुके हैं। इससे पहले सोनी टीवी के इंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा और जी टीवी में आने वाले सुपर टैलेंट में भी भाग ले चुके हैं। हल्द्वानी लाइव से बात करते हुए उन्होंने बताया कि अपने राज्य का नाम रोशन करना बहुत बड़ी बात है। मुझे ये दिशा देवभूमि के स्वर्गिय सिंगर पप्पू कार्की जी ने दी। विक्रम ने कहा कि मुझे मायानगरी तक पहुंचाने वाले पप्पू दा ही है।

विक्रम ने बताया कि मेरे परिवार ने भी मुझे काफी स्पोर्ट किया और मैं उसी स्पोर्ट को सफलता में बदलने का प्रयास कर रहा हूं। इस मौके पर उन्होंने अपने ईष्टदेव नौलिंग देवता को भी याद किया। मैं कई सालों से पप्पू कार्की उर्फ पप्पू दा को देखा करता था। उन्होंने अपनी आवाज से देश ही नहीं बल्कि विदेशों में देवभूमि की भाषा को पहचान दिलाई थी। उनका जाना बहुत दुखदायक था जिसकी पूर्ति नहीं जा सकती है। अगर वो नहीं होते तो मैं शायद अपने हुनर को आगे नहीं ले जा पाता। मैं अपनी सारी प्रस्तुति पप्पू दा को ही डेडिकेट करता हूं और मुझे उम्मीद है उनका आर्शिवाद मेरे साथ रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top