Uttarakhand News

कालाढूंगी नैनीताल मोटरमार्ग में शव मिलने से फैली सनसनी, बोरे में बंद थी लाश

Ad

कालाढूंगी:नैनीताल जिले में अपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर मोटर मार्ग में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। चौकानी वाली बात ये है कि लाश के हाथ-पैर बंधे हुए थे और लाश बोरे में बंद थी। लाश मोटर मार्ग से करीब 200 मीटर नीचे खाई से मिली है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

ADVERTISEMENTS Ad

नहीं हो सकी है शिनाख्त

खबर के अनुसा मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर कालाढुंगी मार्ग पर मंगोली चौकी व मंगोली बाजार के बीच शिव मंदिर के निकट सड़क से करीब 200 मीटर गहरी खाई में करीब 30-32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। शव पहले कंबल में लिपटा और फिर खाद की बोरी में ठूंसा गया था।

पुलिस की मानें तो इस वारदात को रात को अंजाम दिया गया हो सकता है। घटना की सूचना किसी ग्वाले ने पहले मंगोली चौकी को दी, जिसके बाद मुख्यालय को सूचना मिलने पर जिले के एएसपी हरीश चंद्र सती, सीओ विजय थापा, मल्लीताल कोतवाल विजय पंत और घटना स्थल पर पहुंचे, और शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

शव के पास किसी तरह के पहचान के कागजात नहीं होने से शिनाख्त करना पुलिस की ले लिए चुनौती बनकर सामने आया है।  पुलिस के शिनाख्त के लिए यूपी व उत्तराखण्ड के सभी थानों को सूचित किया जा रहा है।मंगोली पुलिस चौकी प्रभारी भावना बिष्ट, आरक्षी मनोज जोशी, राजकुमार व संजय सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद थे। बता दें कि  पिछले जून माह में भी इसी स्थान से करीब 5 किमी पहले ठीक इसी तरह मुरादाबाद निवासी युवक का हाथ-पैर गला बंधा शव बरामद हुआ था। उसी की तरह माना जा रहा है कि यह शव भी किसी बाहरी व्यक्ति का हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top