Uttarakhand News

उत्तराखंड:मन मुताबिक अंक नहीं मिले तो 10वीं कक्षा के छात्रों को मिलेगा एक मौका,बोर्ड ने बनाया प्लान

Ad

नैनीताल: कोविड-19 के मद्देनज़र निरस्त हुईं 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को लेकर अपडेट आया है। दरअसल परीक्षार्थी अगर बोर्ड द्वारा दिए गए औसत अंकों से खुश नहीं होते तो उन्हें एक मौका दिया जाएगा इन नंबरों को सुधारने का। मतलब ऐसा होता है तो परीक्षार्थी परीक्षा दे सकेंगे। फिलहाल अभी इस नियम पर काम चल रहा है। गाइडलाइन आने के बाद ही स्थिति क्लियर हो पाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कोरोना के कहर से हर विभाग या हर ज़रूरी काम के संचालन पर प्रभाव पड़ा है। इसका असर 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं पर भी पड़ा। प्रदेश सरकार ने 18 अप्रैल को फैसला लेते हुए चार मई से 22 मई तक निर्धारित की गई उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं की परीक्षाओं को निरस्त और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: दफ्तर बंद करने के सभी आदेश कैंसल,कल से सरकारी ऑफिस खुलेंगे

यह भी पढ़ें: उतरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ने कहा राम भरोसे है उत्तराखंड परिवहन निगम

बता दें कि 10वीं की परीक्षा में 148355 तो वहीं इंटर में 122184 परीक्षार्थी परीक्षा देने वाले थे। लेकिन कोरोना संक्रमण इतना बढ़ रहा था कि यह निर्णय लेना पड़ा। बहरहाल सरकार ने यह साफ किया था कि 10वीं के सभी परीक्षार्थियों को पास कर दिया जाएगा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने बताया था कि सभी दसवीं के परीक्षार्थियों को एक मानक के तहत औसत अंक के आधार पर पास किया जाएगा।

हालांकि सरकार ने 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को अभी होल्ड पर डाला हुआ है। इस बारे में फैसला 1 जून को लिया जाना है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के अनुसार अगर किसी विद्यार्थी को मिले अंक उसे मन मुताबिक नहीं लगते तो वे दोबारा परीक्षा भी दे सकेंगे। इस बारे में तमाम गाइडलाइन बनाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: सैलानी ध्यान दे, कोरोना के चलते मसूरी समेत 4 जगहों पर लगा Curfew

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: एक दिन में 50 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया

बता दें कि कार्यालय बंद होने से विभागीय काम काजों पर असर पड़ा है। फिलवक्त उक्त नियम के लिए आवेदन की प्रक्रिया, आवेदन करने की तिथि व परीक्षा की तिथि तय करने पर चर्चाएं जारी हैं। कार्यालय खुलने के बाद इन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा।

परिषद के अधिकारियों ने कहा जो परीक्षार्थी परीक्षा चाहेंगे, उनके आवेदन पर परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा से संबंधित पूरी गाइडलाइन तैयार की जा रही है। हालांकि पहले परिस्थितियां ठीक होने का इंतज़ार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: DM गर्ब्याल ने जनता और अस्पतालों की दूरी को किया कम, ज़रूरत पड़ने पर इन्हें करें कॉल

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:पुलिस कांस्टेबल पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top