Uttarakhand News

भूकंप से कांपा उत्तराखंड,लॉकडाउन के दौरान आया तीसरा झटका

Ad

हल्द्वानी: दिल्ली में भूकंप के बाद उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। बागेश्वर जिले में लॉकडाउन के बाद से तीसरी बार भूकंप आया है। लोगों को झटकों का अहसास हुआ तो वो घबराकर घरों से बाहर निकल गए। बताया जा रहा है कि भूकंप सोमवार को दोपहर तीन बजकर 19 मिनट आया।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मैग्नाट्यूट आंकी गई है। पिछले दो सप्ताह में यह तीसरा झटका है। 31 मार्च को आए भूकंप की तीव्रतर 3.2 मैग्नाट्यूट, 11 अप्रैल को 3.1 मैग्नाट्यूट और 13 अप्रैल को 3.6 मैग्नाट्यूट आंकी गई है।  भू वैज्ञानिक रवि नेगी ने राहत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे भूकंप आते रहते है। किसी प्रकार घबराने की जरुरत नही है। बस सतर्कता बरते। भूकंप का केंद्र बागेश्वर ही बताया जा रहा है। इसकी गहराई पांच किमी दूर मापी गई है।

लगातार तीसरी बार भूकंप किसी को भी डरा सकता है। ऐसा ही कुछ जिले के लोगों के साथ हो रहा है। बता दे कि प्रदेश का बागेश्वर जिला जोन फाइव में आता है और भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है। भू वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले चार सालों में मेन सेंट्रल थ्रस्ट पर 71 बार भूकंप के झटके आए हैं। ये इस बात का प्रमाण देता है कि यह क्षेत्र कितना सक्रिय है। उनका कहना है कि छोटे-छोटे भूकंप के झटके बड़े झटकों की संभावनाओं को रोकते हैं। मेन सेंट्रल थ्रस्ट के रुप में जाने जानी वाली दरार 2500 किमी लंबी और कई भागों में विभाजित है। इंडियन और एशियन प्लेट के बीच दबाव टकराने और घर्षण से भूकंप की घटना होती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top