Uttarakhand News

रोजगार की जानकारी के लिए युवाओं को मिलेगा यंग उत्तराखण्ड एप का साथ

Ad

देहरादून: सरकार का एक कदम युवाओं को राहत दे सकता है। अब युवाओं को रोजगार के लिए विभागों के चक्कर नहीं काटने होंगे। उत्तराखंड सरकार की रोजगार परक योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए उद्योग विभाग ने ‘यंग उत्तराखंड’ के नाम से मोबाइल एप तैयार किया है।इस एप पर उद्यमिता विकास और स्वरोजगार की योजनाएं संचालित करने वाले विभिन्न विभागों की नीतियों की जानकारी मिल पाएगी।

max face clinic haldwani

इस एप को कोई भी इस्तेमाल कर सकता है। इस एप को पाने के लिए युवा व आम लोग गूगल प्ले स्टोर से निशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं।  एप में जानकारी के साथ विभागों को सुझाव और सुविधाएं प्राप्त करने के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। वहीं, कौशल विकास के लिए आवश्यक प्रशिक्षण के लिए संबंधित विभागों से अनुरोध कर सकते हैं। प्रशिक्षण के बाद युवा अपना उद्यम स्थापित करने में आसानी होगी। 

बता दें कि प्रदेश सरकार की औद्योगिक नीतियों व अन्य रोजगार परक योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने के लिए इस एप को बनाया गया है और इसे यंग उत्तराखण्ड का नाम दिया गया है। इस एप पर उद्योग, पर्यटन, कृषि एवं उद्यान, कौशल विकास विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी, बायो टेक्नोलॉजी, ऊर्जा, हथकरघा व हस्तशिल्प से संबंधित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध है।  इसके अलावा इस एप के माध्यम से युवाओं को संबंधित विभागों की ओर से रोजगार के लिए दी जा रही वित्तीय प्रोत्साहन व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी भी मिल सकती है।

इस एप के बारे में निदेशक उद्योग सुधीर चंद्र नौटियाल ने बताया कि कोई भी युवा अपने एंड्रायड मोबाइल पर इस एप को डाउनलोड कर सकता है। विभागीय योजनाओं की जानकारी के लिए यह एप सबसे आसान माध्यम है। मौजूदा वक्त में युवा पीढ़ी में सूचना प्रौद्योगिकी का सबसे ज्यादा उपयोग करती है। इस देखते हुए सरकार ने योजनाओं की जानकारी युवाओं को शीघ्र और सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस एप को बनाया है।

यह भी पढ़ें: उम्र की सीमा को प्यार ने तोड़ा, 55 साल की वैलेंटिना को हुआ 25 के नावेद से प्यार

यह भी पढ़ें: भगत सिंह कोश्यारी बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल

यह भी पढ़ें:उत्तराखंडः चाऊमीन खिलाने के बहाने 10 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

यह भी पढ़ें:बेरोजगार युवाओं हो जाओ तैयार, सीधे इंटरव्यू द्वारा होने जा रही हैं बंपर भर्तियां

यह भी पढ़ें: सीनियर खिलाड़ियों के बाद युवाओं के लिए चैलेंज, अब होंगे अंडर-19 ट्रायल, जानें

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top