Uttarakhand News

जीजा ने साले को उतारा मौत के घाट, गर्दन पर धारदार हथियार से किए कई वार

Ad

देहरादून: राजधानी में एक बार फिर हत्याकांड सामने आया है। प्रेमनगर में मंगलवार शाम जीजा ने अपने साले की हत्या कर दी। जीजा तलाकशुदा बताया जा रहा है। उसने साले की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया। तलाक के बाद उसके संबंध अपनी पत्नी से अच्छे नहीं थे। बताया जा रहा है आरोपी को उसके बच्चों से रोके जाने पर उसने सालें की हत्या कर दी। खून से लथपथ युवक खुद को बचाने को दौड़ भी लगाई, लेकिन अत्यधिक खून बहने के कारण वह सड़क पर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

खबर के अनुसार सहारनपुर निवासी डिंपल शर्मा चार बच्चों के साथ प्रेमनगर के विंग नंबर सात में किराये के मकान में रहती है। उसका छोटा भाई सुनील कुमार शर्मा उर्फ सोनू विंग नंबर छह में परिवार के साथ रहता था। डिंपल का अपने पति पवन शर्मा निवासी गाजियाबाद से 2015 में तलाक हो गया था। तलाक के बावजूद पवन अक्सर बच्चों से मिलने के बहाने घर आता था। मंगलवार के दिन भी पवन बच्चों से मिलने प्रेमनगर पहुंचा था। पहले उसने अपने बेटे से पार्क में मुलाकात की फिर मामा को बुलाने के लिए भेजा। बेटे ने इस बारे में मां को जानकारी दी। डिंपल ने अपने भाई सुनील को फोन किया और पवन को समझाने की बात बोली। डिंपल का कहना था कि पवन के आने से बच्चाें को दिक्कत होती है।

पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विंग नंबर सात की गली के बाहर शाम साढे़ पांच बजे के करीब पवन शर्मा और उसके साले सुनील के बीच विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में पवन ने सुनी की गर्दन पर धारदार हथियार से कई वार किए। लहूलुहान सुनील ने बहन के घर की तरफ भागने का प्रयास किया, लेकिन बीच रास्ते में उसकी हिम्मत जवाब दे गई।

सुनील बीच सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। उसे प्रेमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सुनील की हत्या ने बहन डिंपल के पैरों तले जमीन खिंचक गई। इसके बाद वह हॉस्पिटल पहुंची। सुनील टैक्सी चलाने का काम करता था। वह अपने पीछे पत्नी को छोड़ गया है।

पुलिस को यह भी पता चला है कि पांच महीने पहले भी जीजा-साले के बीच झगड़ा हुआ था। पवन ने सुनील को जान से मारने की धमकी दी थी। इस बार आरोपी पूरी तैयारी के साथ आया था और योजनाबद्ध तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।  यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। उसके पास एक बैग देखा गया है और वो मुख्य मार्ग की ओर भागा। पुलिस ने सुनील की बहन से बात की और महत्तवपूर्ण जानकारी जुटाई। इसी आधार पर पुलिस ने कई टीमों को बाहरी जिलों में भेजा है।  इस मामले पर पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि आरोपी पवन शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी में जुटी हैं। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड में शर्मनाक घटना, बच्चे ने की दूध पीने की जिद्द, मां ने गंगा में फेंक दिया

यह भी पढ़ें:पुलिस को मिली सेक्स रैकेट चलने की सूचना, वहां पहुंचे तो मौजूद थे तीन कपल

यह भी पढ़ें:50 अंडे खाने की लगी शर्त, 42 खाने के बाद मर गया युवक, गर्भवती है पत्नी

यह भी पढ़ें:अल्मोड़ा के लक्ष्य ने विदेश में रोशन किया उत्तराखण्ड नाम, एक और खिताब पर कब्जा

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी SBI में किसके हैं 27 करोड़ रुपए, ग्राहकों को खोज रहा है बैंक



ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top