Champawat News

हल्द्वानी से एक लाख पांच हज़ार रुपए की नकली करेंसी लेकर गए युवक को पुलिस ने दबोचा

हल्द्वानी से एक लाख पांच हज़ार रुपए की नकली करेंसी लेकर गए युवक को पुलिस ने दबोचा
Ad

टनकपुर: मोटर साइकिल पर जा रहे एक व्यक्ति की पुलिस व एसओजी टीम द्वारा आइटीआइ के समीप चेकिंग की गई तो सबकी आंखें खुली की खुली रह गईं। उक्त व्यक्ति के पास से एक लाख पांच हजार रुपए की जाली करेंसी मिली है। जो कि वह हल्द्वानी से लाकर यहां असल भाव में बेचने वाला था। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

थानाध्यक्ष जसवीर सिंह के मुताबिक पुलिस टीम के पास पहले से इस बारे में जानकारी थी। जिसके आधार पर पुलिस टीम ने आइटीआइ के पास पहुंचकर संबंधित व्यक्ति को जाल बिछा कर पकड़ लिया। व्यक्ति का नाम मुख्तार अली पुत्र अस्पार अली (33) निवासी ग्राम पंडरी, वार्ड चार, सितारगंज, यूएस नगर बताया गया है।

उक्त व्यक्ति मोटर साइकिल संख्या- यूके 06एयू, 5310 पर सवार होकर एक लाख पांच हजार रुपये की नकली करेंसी लेकर आ रहा था। चेकिंग में 100 रुपये के नोटों की सात गड्डियों में 68 हजार रुपये, 500 रुपये की एक गड्डी में 37 हजार रुपये मिले। आरोपित के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

यह भी पढें: बनबसा निवासी कुशाग्र उप्रेती का वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में चयन

यह भी पढें: मनीष कुमार सिंह बने हल्द्वानी के नए SDM, जिलाधिकारी गर्ब्याल ने किए दो तबादले

पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की तो पता चला कि वह नकली नोट अपने साथी नितिन राठौर निवासी वार्ड नंबर 17, गली नंबर नौ, रामपुर रोड हल्द्वानी, जनपद नैनीताल से लाकर टनकपुर क्षेत्र में असली नोटों के भाव में चलाने की फिराक में था। वह पहले भी इस तरह के कृत्य अन्य जिलों में कर चुका है। बहरहाल संबंधित व्यक्ति के खिलाफ धारा 488बी/489सी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अब जिस हल्द्वानी निवासी व्यक्ति से ये नकली नोट लाए गए, उसे पकड़ने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, एसओजी प्रभारी वीरेन्द्र रमौला, उपनिरीक्षक योगेश दत्त, कांस्टेबल मतलूब खान, राकेश रौंकली, मनोज बैरी, दीपक प्रसाद शाकिर अली और कांस्टेबल विजय कुमार शामिल थे।

यह भी पढें: इंग्लैंड की धरती पर उत्तराखंड की स्नेह का कमाल,डेब्यू में झटके 4 विकेट

यह भी पढें: ऋषिकेश में बनेगी साढ़े छह किलोमीटर रोपवे,चारधाम यात्रा बस टर्मिनल से शुरू होगा सफर

यह भी पढें: CM तीरथ सिंह रावत का वादा, 2024 तक पहाड़ों पर चलने लगेंगी ट्रेनें

यह भी पढें: जय हो मां नयना देवी, डेढ़ महीने के बाद भक्तों के लिए खुले प्राचीन मंदिर के कपाट

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top