Nainital-Haldwani News

नैनीताल निवासी श्रृद्धि बिष्ट को बधाई,बैडमिंटन खिलाड़ियों की खास सूची में बनाई जगह

Ad

Shriddhi Bisht Badminton Player: नैनीताल के खेल प्रेमियों को उत्साहित करने वाली खबर सामने आई है। खेल के मैदान पर कमाल करने वाले युवाओं को उत्तराखंड सरकार लगातार प्रोत्साहित कर रही है। इसी के चलते मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना भी शुरू हुई है। नैनीताल डीएसए बैडमिंटन हाल में प्रशिक्षण ले रही मोहन लाल साह बाल विद्या मन्दिर की छात्रा श्रृद्धि बिष्ट का चयन मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना 2023-24 के लिए हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

श्रृद्धि ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता, कोच, स्कूल प्रिंसिपल व टीचर्स को दिया। श्रृद्धि ने बैडमिंटन करियर की शुरुआत 1 वर्ष पूर्व ही सीनियर व कोच गौरव सिंह नयाल के साथ की थी। कोच गौरव नयाल ने जानकारी दी कि नैनीताल में बैडमिंटन पिछले 1 वर्ष से ही शुरू हुआ है। इसके बाबजूद नैनीताल के युवा बैडमिंटन में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। चाहे वो स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन होना हो, मुख्यमंत्री खिलाड़ी योजना हो या जिला व राज्य स्तरीय टूर्नामेंट हो, नैनीताल के बैडमिंटन खिलाड़ी अपनी पहचान स्थापित कर रहे हैं। श्रृद्धि की इस उपलब्धि पर डी एस ए महासचिव अनिल गड़िया, स्कूल प्रिंसिपल व सभी टीचर्स ने उन्हे शुभकामनाएं दी।

बता दे की अगस्त 2022 में उत्तराखंड शासन द्वारा खेल निदेशालय को पत्र जारी कर मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के संबध में दिशा निर्देश जारी किए गए थे, जिसमे प्रत्येक जनपद से प्रति खेल प्रति आयुवर्ग में 2 बालक व 2 बालिकाओं का चयन विभिन्न शारीरिक दक्षता परीक्षा व खेल योग्यता परीक्षा के निर्धारित चरणों को पार कर किया जाना सुनिश्चित किया गया था। प्रतिभावान खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति के माध्यम से खेलकिट, ट्रैक सूट एवं खेल संबंधी अन्य खेल वस्तु प्रदान की जाती है। जिसमे 10,000 रुपए खेल सामग्री हेतु व 2000 प्रति माह 1 वर्ष तक दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top