Nainital-Haldwani News

हल्द्वानीः मलिक का बगीचा नहीं पुलिस का बगीचा कहिए, अब यहीं से होगा खाकी का एक्शन

Ad

Haldwani News: banbhulpura violence case: हल्द्वानी की शांत फिजा में आठ फरवरी की शाम जहर खोलने वालों की करतूत से अभी भी शहर के लोग सहमे हुए हैं। इस बीच अतिक्रमण और अराजकता का गढ़ बना मलिक का बगीचा नए अवतार में सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि नैनीताल पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मलिक के बगीचे को पुलिस का बगीचा बना दिया। यहां नैनीताल पुलिस ने देखरेख चौकी खोलकर उपद्रवियों को संदेश दिया है कि अब यहां आतंक का नहीं बल्कि कानून का राज चलेगा। मंगलवार शाम को डीआईजी योगेंद्र रावत और एसएसपी पीएन मीणा की मौजूदगी में इस चौकी का शुभारंभ किया गया। अच्छी बात यह रही कि इस चौकी का उद्घाटन उन दो महिला उपनिरीक्षकों के हाथों से हुआ जो आठ फरवरी को उपद्रवियों की पत्थरबाजी का शिकार हुई थीं। चौकी का फीता काटते हुए महिला उपनिरीक्षक बबीता और ज्योति कोरंगा के चेहरे में खुशी देखने को मिली।

ADVERTISEMENTS Ad

बताते चलें कि सीएम धामी ने सोमवार को हरिद्वार की एक सभा में आतंक का पर्याय बने मलिक का बगीचा क्षेत्र में थाना खोलने की घोषणा की थी। जिसके बाद मंगलवार शाम डीआईजी योगेंद्र रावत, एसएसपी पीएन मीणा ने टेंट लगवाकर उक्त स्थान पर देखरेख पुलिस चौकी का शुभारंभ किया। एसएसपी ने बताया कि चौकी में एक सब इंस्पेक्टर, चार जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे। यहां पीएसी और अर्धसैनिक बल के जवान भी तैनात रहेंगे। डीआईजी ने बताया कि थाने के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। भविष्य में सभी राजकीय कार्य इस चौकी से ही संचालित होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top