Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी नगर निगम ने नए वार्डों से कहा ”Don’t Worry”, 60 रुपए में उठाया जाएगा आपके घरों का कूड़ा

Ad

हल्द्वानी: शहर के नगर निगम से दो साल पहले जुड़े नए वार्ड अब तक घरों से कूड़ा उठवाने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा शुल्क दे रहे थे। ऐसा इसलिए भी क्योंकि नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के अपने हो कर यह वार्ड अपने नहीं हो पाए थे। मगर अब निगम मार्च से इस समस्या को दूर करने जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

अब निगम से जुड़े नए वार्डों के घरों से कूड़ा नगर निगम द्वारा ही उठाए जाए करेगा। इसका शुरुआत मार्च के दूसरे हफ्ते से हो जाएगी। नगर निगम एक निजी कंपनी को इन वार्डों से डोर-टू-डोर कूड़ी उठाने की ज़िम्मेदारी देने जा रहा है। अब घरों को कूड़ा उठाने वाली गाड़ी को उक्त काम के लिए केवल 60 रुपए प्रति माह देने होंगे।

यह भी पढ़ें: नैनीताल में बेशर्मी की सारी हदें पार,किराएदार ने मकानमालकिन आमा के साथ किया गाली गलौज

यह भी पढ़ें: विवादित बयान के बाद बोले बंशीधर भगत, मैने मजाक किया था, मैं अपने शब्द वापस लेता हूं

आपको बता दें कि अब तक नगर निगम में शामिल इन नए इलाकों के घरों का कूड़ा जिला पंचायत से जुड़ी संस्थाएं उठा रही हैं। जो कि इस काम के लिए 50 से लेकर 100 रुपए तक का शुल्क घरों से ले रही हैं। इसके उपर भी यह गाड़ियां हफ्ते में दो-एक बार ही आती हैं। जिस कारण लोगों को परेशानी होती है।

मगर अब नगर निगम हल्द्वानी द्वारा उक्त काम के लिए नई निजी कंपनियां खोजी जा रही हैं। जिसके लिए निगम ने हाल में टेंडर भी आमंत्रित कर दिए हैं। उम्मीद है कि फरवरी के पहले हफ्ते में कंपनी से अनुबंध होने के साथ साथ निगम को गाड़ियां मिल जाएंगी। जानकारी के मुताबिक निगम इसके एवज में कंपनी को प्रति टन कूड़े के हिसाब से भुगतान करेगा।

यह भी पढ़ें: हाई-टेक होगा रानीबाग का चित्रशिला घाट,7.50 करोड़ से सुधारी जाएगी हालत

यह भी पढ़ें: “यह मेरे कर्मों का फल”, फांसी लगाने से पहले सुसाइड नोट में लिख गई यूपी की महिला दारोगा

यह भी पढ़ें: नगर निगम तैयार,बिना पंजीकरण कुत्ता घुमाया तो कटेगा चालान,केस भी हो सकता है दर्ज

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: तीन महीने की गर्भवती निकली नई नवेली दुल्हन,कहा शादी से पहले हुआ था दुष्कर्म

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top