Nainital-Haldwani News

श्रद्धांजलि: हल्द्वानी रोटी बैंक का नेक काम, संस्था को दिया साथी रवि यादव का नाम

Ad

हल्द्वानी: बुधवार को शहर के एमबीपीजी कॉलेज के पूर्व उपसचिव रवि यादव की लड़क हादसे में मौत हो गई थी। युवा रवि कई सामाजिक कार्यों से जुड़े थे और इसे वह अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा मानते थे। रवि के देहांत के बाद उनके चाहने वालों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बुधवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा और 28 अगस्त को उनका जन्मदिन था।

ADVERTISEMENTS Ad

ये वाक्या किसी को भी भावुक कर सकता है। रवि हल्द्वानी में लोगों में भोजन कराने के लिए विख्यात रोटी बैंक के भी सदस्य थे। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान हजारों लोगों की सेवा की। रवि के समर्पण को संस्था अच्छी तरह से समझती है और इसी लिए जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अहम फैसला लेकर युवा को हमेशा के लिए अमर कर दिया। पूरे उत्तराखंड में विख्यात हल्द्वानी रोटी बैंक अब रवि रोटी बैंक हल्द्वानी के नाम से जाना जाएगा।

इस बारे में टीम रवि रोटी बैंक के अध्यक्ष तरुण सक्सेना और परिवार के सभी सदस्यों का कहना है कि छोटी सी उम्र में वह लोगों को अपने काम और सोच से प्रेरित करते थे। हम चाहते हैं कि हमारी संस्था के माध्यम से रवि के बारे में भविष्य में अन्य लोग भी जाने। रवि यादव की कमी तो आजीवन पूरी नहीं हो सकेगी लेकिन उनके नाम के जुड़ जाने से हम सभी सदस्यों को एक ऊर्जा, एक प्रेरणा ज़रूर मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top