Uttarakhand News

हल्द्वानी से नहीं हो रहा है हेली सेवाओं का संचालन, ट्रैफिक जाम से परेशान यात्रियों को है इंतजार

featured image credit google/social media

Gaulapar Helicopter Service: Heritage Aviation Company: Haldwani Update:

उत्तराखंड में गर्मियों के महीने में हर वर्ष लगातार बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखकर, इस वर्ष राज्य सरकार ने सुगम यात्रा और यात्रियों की सुविधा के लिए कई प्रबंध किए थे। यात्रियों को कम परेशानी हो इसके लिए रेलवे ने कई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन उत्तराखंड से शुरू किया था। इसी के साथ हल्द्वानी से भी हेली सेवा की शुरुआत की गई थी। फरवरी 2024 में गौलापार से हेली सेवा का सफल ट्रायल हुआ था। इस ट्रायल में हेलीकॉप्टरों ने गौलापार हेलिपैड से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत के लिए उड़ान भरी थी। (Gaulapar Helicopter Service)

गौलापार से शुरू हुई थी हेली सेवा

सफल ट्रायल के बाद हेली सेवा 10 मई से बंद हो चुकी है। बता दें कि हेली सेवा की जिम्मेदारी हेरिटेज एविएशन कंपनी को दी गई थी। यह हेली सेवा तब बंद हुई है जब पर्यटकों का आगमन उत्तराखंड में शुरू होता है। इसी के साथ आदि कैलास की यात्रा शुरू होने के बाद हेली सेवा के बंद होने से यात्रियों को ख़ासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। हल्द्वानी से चंपावत, मुनस्यारी और पिथौरागढ़ जाते हुए सड़क से कई घंटों की यात्रा करनी पड़ती है। यात्रियों का समय बचाने और उन्हें सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू हुई यह हेली सेवा ठप हो चुकी है। (Helicopter Service From Haldwani Stopped)

अचानक बंद हुई सेवा

बता दें कि जितना उत्साह श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा के लिए होता है, उतना ही उत्साह उत्तराखंड के पहाड़ों में छुट्टी बिताने वाले पर्यटकों में भी देखा जाता है। हालांकि हर वर्ष पर्यटकों की बढ़ती संख्या से सड़कों पर घंटों के जाम की ख़बरें भी सुर्ख़ियों में रहती हैं। इसके कारण लम्बी यात्रा करने वाले यात्रियों को कई घंटों तक जाम में फंसा रहना पड़ता है।

बता दें कि हेली सेवा का गौलापार से 2 फरवरी को सफल ट्रायल होने के बाद 22 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से हेली सेवा का शुभारम्भ किया था। इसके बाद हेलीकाप्टर में यात्रा करने वाली यात्री भी नियमित रूप से बुकिंग कर रहे थे। हालांकि ये सेवा वनाग्नि के चलते बंद की गई थी लेकिन हालात सामान्य होने के बाद भी सेवा शुरू नहीं की गई है। (Arrangements For Tourists In Uttarakhand)

To Top