National News

अभिनंदन की घर वापसी के बाद भी आसान नहीं राह,इस तरह से होगी भारत में पूछताछ !

Ad

नई दिल्लीः आज शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की घर वापसी पर हर एक व्यक्ति के चहरे पर खुशी देखी जा सकती है। तो हम आपको बताते है कि वतन आने पर अभिनंदन से सख्त पुछताछ की जायेगी। बेशक अभिनंदन ने बहुत बहादुरी का काम किया है और पाकिस्तान की जमीन पर जो जज्बा देखा शायद ही कोई भुला पायेगा। पर शायद ही आपको पता होगाकि अभिनंदन के साथ भारत वापसी के बाद क्या-क्या होगा।दरअसल एक बार अगर हमारा कोई जवान दुश्मन के हाथों पकड़ा जाता है तो वह कोई भी हो, उसे सख़्त पूछताछ के दौर से गुज़रना ही होता है, जिसमें कई शारीरिक जांच और टेस्ट किये जाते है। भारत के कमांडो से भी कई जवाब और टेस्ट किये जा सकते है कि कमांडो को पाकिस्तानी जासूसी के तौर पर तो नहीं भेजा जा रहा । साथ ही कमांडो की शारीरिक जांच भी करी जायेगी। सर्विस लॉ के मुताबिक अभिनंदन के मनोवैज्ञानिक टेस्ट भी किए जाएंगे क्योंकि वह दुश्मन देश की कैद में थे, वह भी बिल्कुल अकेले। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सीक्रेट के खुलासों को लेकर उनके साथ कई किस्म की ज़्यातदतियां की गई हों, यह संभव है इसलिए वह एक सदमे के दौर से गुज़रे होगे. इसी कारण ये टेस्ट किए जाते हैं। अभिनंदन को कुछ दिनों के लिए सबसे अलग रखा जाएगा और अगर उसकी शारीरिक या मानसिक फिटनेस को लेकर कोई भी शक हुआ तो हो सकता है कि उन्हें डेस्क जॉब दिया जाए। साथ ही पूरी स्कैनिंग होगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पाकिस्तान की तरफ से उसके शरीर में किसी तरह की कोई खुफिया चिप या किसी तरह की साज़िश तो नहीं की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दे कि अभिनंदन हमारे हीरो है जिन्होंने अमेरिका का घमंड कहे जाने वाले F-16 को रूस की पुरानी तकनीक के लड़ाके मिग 21 से मात दी। अगर युद्ध के मैदान में हम नाकाम होते है। तो उसके लिए सज़ा है लेकिन हमारे इस जांबाज़ ने जो काम किया है, उसके लिए इनाम दिया जाना चाहिए, न कि सज़ा। नियमों के तहत जो जांच और सवाल जवाब होने हैं, वो होंगे लेकिन हमें हमारे अफसर पर विश्वास और नाज़ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top