Almora News

रानीखेत की चाची भतीजी की जोड़ी का कमाल, एक साथ नेशनल गेम्स के लिए चयन

Ad

Manisha bisht and Kavita bisht:- उत्तराखंड की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आज जगमगाती नज़र आ रही है। खेलो इंडिया के पदचिन्हों पर चल रहा आज उत्तराखंड ना जाने कितने खेल के मैदान जीत चुका है। उत्तराखंड के लिए खेल जगत से जुड़ी एक ऐसी ही खुशखबरी सामने आ रही है जहां नेशनल गेम्स 2024 में अल्मोड़ा की चाची-भतीजी को जोड़ी उत्तराखंड का प्रतिनिधत्व करने वाली हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दिया जाए कि बीते सोमवार को ऋषिकेश में राज्य स्तरीय योगा चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के रानीखेत की रहने वाली चाची—भतीजी की जोड़ी ने भी प्रतिभाग किया था और इस के साथ ही उन्होंने आगे नेशनल लेवल के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है।

रानीखेत की मनीषा बिष्ट (21) ने रिदमिक पेयर और आर्टिस्ट पेयर में गोल्ड मेडल हासिल कर नेशनल में अपनी जगह बनाई है। वहीं मनीषा की चाची कविता बिष्ट ने ट्रेडिशनल इवेंट सीनीयर बी कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है और साथ ही उन्होंने भी नेशनल गेम्स 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

मनीषा बिष्ट अल्मोड़ा के रानीखेत के खनियां की रहने वाली हैं। वह इस साल नेशनल गेम्स 2023 में भी योगा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। गोवा में हो रहे राष्ट्रीय खेलों में मनीषा प्रतिभाग कर रही हैं। इसके साथ ही अगले साल होने वाले नेशनल गेम्स के लिए भी मनीषा ने सकुशल क्वालीफाई कर लिया है। अगले साल होने वाले नेशनल गेम्स में मनीषा रिदमिक पेयर और आर्टिस्ट पेयर दो प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी और उत्तराखंड के लिए खेलेंगी।

आपको बता दें कि मनीषा बिष्ट और कविता बिष्ट दोनों रिश्ते में चाची भतीजी हैं। दोनों का एक साथ नेशनल गेम्स के लिए सेलेक्शन होने के बाद परिजनों में खुशी की लहर है। मनीषा इस से पहले भी कई प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हैं। फिलहाल मनीषा पंतजलि यूनीवर्सिटी से पढ़ाई कर रही हैं। जबकि कविता बिष्ट के दो बच्चे हैं और वो एक मेकअप आर्टिस्ट हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top