Uttarakhand News

गर्व के पल, डोनाल्ड ट्रम्प की पत्नी के पहुंचते ही स्वागत में बजने लगा बेड़ु-पाको

Ad

हल्द्वानी: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा खत्म हो गई है। वो अपनी पत्नी, बेटी और होने वाले दामाद के साथ दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे थे। ट्रंप के परिवार को भारत की खूबसूरती ने अपना दिवाना बना दिया है। अपने भाषण में भी ट्रंप ने भारत की संस्कृति की तारीफ की। उनकी पत्नी मेलेनिया दिल्ली के स्कूल में बच्चों से मिलने पहुंची।

उनके स्वागत में एक ऐसा गाना बजा जिनसे पूरे उत्तराखंड का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। अमेरिका की पहली महिला के स्वागत में कोई और गाना नहीं बल्कि उत्तराखंड का विख्यात गीत बेड़ु-पाको बजा।  इस पूरे वाक्ये का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उत्तराखंड के रहने वाले लोग इसे सोशल मीडिया पर काफी शेयर कर रहे हैं।

बता दें किअपने इस दौरे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पत्नी मेलानिया और उनकी बेटी इवांका ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा पहुंचे थे। डोनाल्ड ट्रंप ने ताजमहल की विजिटर बुक में संदेश भी लिखा। पत्नी के साथ उन्होंने कुछ तस्वीरें भी खिंचवाई। ताजमहल का दीदार करने के मौके पर विजिटर बुक में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा- ताजमहल हमें भारतीय संस्कृति की धनी और विविधताभरी सुंदरता के अंतहीन सबूत के रूप में हमें प्रेरित करता है।  

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top