Uttarakhand News

देहरादून में बारिश से आए तेज सैलाब में बही कार, बाल-बाल बची प्रोफेसर की जान

Ad

उत्तराखण्ड में बारिश ने कहर मचाया हुआ है। इस साल बारिश के चलते जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। पहाड़ी इलाकों में हालात काफी खराब हुए है। कई जगह पर बादल भी फटा है। अधिकतर नाले और नदियां उफान पर है। शहर में बारिश के चलते यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। देहरादून में देर रात हुई बारिश भी लोगों के लिए मुश्किले लेकर आई है। राजधानी में बारिश के चलते सड़कों ने नालों की शक्ल ले ली। इसके अलावा सहसपुर क्षेत्र में आए तेज सैलाब में एक कार गदेरे में बह गई। गनिमत रही कि लोगों की सूचना के बाग मौके पर पहुंची प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने कार में बैठे व्यक्ति बचा लिया नहीं तो जान की हानि हो सकती थी।

max face clinic haldwani

बताया जा रहा है कि कार में सवार व्यक्ति का नाम नवीन था। वह देहरादून स्थित पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। वह रात को कार से जा रहे थे कि तभी बारिश के कारण गदेरा उफान पर आ गया और उनकी कार बह गई। लोगों ने जब ये देखा तो एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची टीम ने नवीन को बचाया गया।

यह भी पढ़ें: उम्र की सीमा को प्यार ने तोड़ा, 55 साल की वैलेंटिना को हुआ 25 के नावेद से प्यार

यह भी पढ़ें: भगत सिंह कोश्यारी बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल

यह भी पढ़ें:उत्तराखंडः चाऊमीन खिलाने के बहाने 10 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

यह भी पढ़ें:बेरोजगार युवाओं हो जाओ तैयार, सीधे इंटरव्यू द्वारा होने जा रही हैं बंपर भर्तियां

यह भी पढ़ें: सीनियर खिलाड़ियों के बाद युवाओं के लिए चैलेंज, अब होंगे अंडर-19 ट्रायल, जानें

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top