Uttarakhand News

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा जल्द उबरेगा पर्यटन कारोबार,चारधाम यात्रा के लिए कही ये बात

Ad

देहरादून: पिछले साल कोरोना महामारी ले पर्यटन कारोबारियों व उत्तराखंड के पूरे टूरिज्म को किस कदर चोट पहुंचाई थी, ये तो सभी जानते हैं। अब दोबारा शुरू हुए इस मुश्किल वक्त में व्यावसायियों की आवाज़ को सरकार तक पहुंचाने का काम पर्यटन मंत्री ने शुरू किया है। उन्होंने टूरिज्म उद्योग से जुड़े व्यापारियों से उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद देहरादून ऑफिस में वर्चुअल बैठक की।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार इस नुकसान को कम करने और रोकने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। ये मुश्किल वक्त है, हम लड़ रहे हैं। बहुत जल्द अच्छे परिणाम भी हमारे सामने होंगे। इस कठिन चुनौती को अवसर में बदलकर हम टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पर्यटन व्यापारियों का कहना था कि तमाम पर्यटन की गतिविधियां रुकना, काफी परेशानी भरा है। इसलिए उन्हें सरकार की ओर से आर्थिक मदद की ज़रूरत है। इसपर भी सतपाल महाराज ने सरकार से बात कर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। वहीं पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने भी कहा कि टूरिज्म से जुड़े व्यापारियों की हर समस्या का समाधान होगा और इस बारे में सरकार से भी बातचीत होगी।

यह भी पढें: महाकुंभ का अंतिम स्नान संपन्न होते ही हरिद्वार में Curfew लागू

यह भी पढें: सतर्क रहे, उत्तराखंड के 208 इलाकों में लगा लॉकडाउन, मेडिकल बुलेटिन देखें

इनके अलावा उत्तराखंड के अन्य व्यवसायियों द्वारा भी सुझाव दिए गए। जिसपर यह निर्देश दिए गए कि सारे सुझावों को लिखित रूप से विभाग को बेजें ताकि शासन स्तर पर सुझावों को अमल पर लाया जा सके। उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी और व्यापारी सुधीर पंत ने कहा कि आर्थिक नुकसान की भरपाई हो, बिजली के दामों और जीएसटी में राहत दी जाए एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बने होम स्टे से जुड़े लोगों के लिए पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से एनओसी रिन्यूवल की प्रक्रिया को आसान किया जाए।

चारधाम यात्रा के लिए मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य होगी। साथ ही यात्रा को थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टैंसिंग व मास्क के नियमों की पालना के साथ पूरा किया जाएगा। व्यापारियों के सुझाव शासन तक पहुंचाने के बाद बाद सरकार और प्रशासन से मिलने वाली कोरोना गाइडलाइन के तहत ही चारधाम यात्रा आयोजित की जाएगी।

यह भी पढें: बाबा नीम करौली के पुत्र का निधन, भक्त बनकर हर साल पहुंचते थे कैंची धाम

यह भी पढें: नैनीताल डीएम गर्ब्याल ने कर्फ्यू पास के संबंध में जारी किए आदेश, ऐसे मिलेगी परमिशन

प्रदेश के दूरस्थ सीमांत क्षेत्रों में संचार सुविधाओं को सैटेलाइट फोन मजबूती देने के लिए सतपाल महाराज ने कहा कि सीमांत क्षेत्र में ट्रैकिंग कराने वाले जिम्मेदार व्यक्ति को सैटेलाइट फोन उपलब्ध कराए जाएं, इस हेतु गृह मंत्रालय से बात की जाएगी। साथ ही प्रदेश के हर कोने में संचार व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सीएम तीरथ सिंह रावत को पत्र लिखा जाएगा।

बता दें कि बैठक में पर्यटन अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी युगल किशोर पंत, अपर निदेशक विवेक चैहान और वर्चुअल रूप से अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल अश्रि्वन पुंडीर एडवेंचर विंग, पर्यटन उपनिदेशक योगेन्द्र कुमार गंगवार, होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि, टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि, एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि समेत प्रदेश के विभिन्न जिला पर्यटन अधिकारी शामिल हुए।

यह भी पढें: शादी के लिए अल्मोड़ा पहुंचने वाला था धौनी परिवार, कोरोना ने किया बंटाधार, Online लिए फेरे

यह भी पढें: उत्तराखंड पुलिस के प्रयासों को नमन,रिकवर मरीजों की मदद से होगा संक्रमितों का इलाज,वेबसाइट लॉंच

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top