Uttarakhand News

भवाली के लोकेश तिवारी को मिला सलमान खान प्रोडक्शन हाउस में काम

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड के युवाओं की मेहनत, लगन और बेहतर से बेहतर करने की इच्छा शक्ति देखते ही बनती है। कला के क्षेत्र से प्रदेश के लिए अति गौरवशाली खबर सामने आई है। भवाली के रहने वाले लोकेश तिवारी ने एक्टिंग क्षेत्र में अपने कारनामे से समूचे उत्तराखंड को गौरवांवित महसूस करवाया है। दरअसल लोकेश तिवारी को सलमान खान प्रोडक्शन हाउस की एक वेब सीरीज़ में काम करने का मौका मिला है। जिसके बाद नगर वासी और लोकेश के परिवार वाले काफी खुश हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

नगर के लोकेश तिवारी सलमान खान प्रोडक्शन की वेब सीरीज़ ‘श्रीकांत बशीर’ में काम करते दिखेंगे। यह वेब सीरीज़ इबोला वायरस संक्रमण पर आधारित है। संतोश शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस सीरीज़ में लोकेश को लैब टेक्नीशियन का किरदार मिला है। लोकेश का किरदार अपने लैब में इबोला का एंटी वायरस तैयार कर रहा है।

यह भी पढ़ें: पिता करते थे चीनी मिल में काम, सितारगंज का सौरभ बना सेना में अधिकारी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:अपनी टीम के लिए उदाहरण बनें DGP अशोक कुमार,देर रात परिवार की फोन पर सुनी समस्या

भीमताल के रहने वाले लोकेश तिवारी का निवास स्थान मुख्य चौराहे पर ही है। उन्होंने अपने अभिनय के सफर की शुरुआत दिल्ली में थियेटर कर की थी। जिसके बाद उन्होंने कई सारे टीवी विज्ञापनों में भी काम किया। इसके अलावा लोकेश प्रसिद्ध नाटक सावधान इंडिया में भी दिखाई दिए थे। जिसमें उन्होंने कंस मामा एपिसोड में रोहन का किरदार निभाया था।

अब लोकेश सलमान खान प्रोडक्शन के साथ काम कर रहे हैं, जो कि एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस वेब सीरीज़ में मुख्य हीरो समीर महाजनी और युधिष्ठिर सिंह हैं। साथ ही फीमेल लीड में पूजा गौर और विलेन का किरदार मंत्रा मुग्धा निभाती दिखेंगी। लोकेश ने बताया कि यह वेब सीरीज़ सोनी लिव एप पर प्रसारित हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: लालकुआं: पेड़ से लटका मिला वन दारोगा का शव, रात को ड्यूटी पर गए थे जंगल

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ के पवन जोशी का सपना पूरा हुआ, पिता के बाद भारतीय सेना का हिस्सा बनें

यह भी पढ़ें: ऑटो चालक के बेटे को मिली दोहरी खुशी,मैरिज एनिवर्सरी के दिन बने भारतीय सेना के ऑफिसर

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी के मोहम्मद हासिब खान की ईमानदारी को सलाम,पिथौरागढ़ के परिवार को वापस मिला लाखों का मंगलसूत्र

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top