Uttarakhand News

हल्द्वानी: आठ महीने बाद सरकारी स्कूलों में पढ़ाई शुरू, प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद

Ad

हल्द्वानी: कोरोना काल में बनाए गए नियमों में अब धीरे धीरे छूट मिलने लगी है। उत्तराखंड सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र कुछ दिनों पहले ही स्कूलों को खोलने की इजाज़त दे दी थी। अनुमति मिलने के बाद सरकारी स्कूलों और प्राइवेट स्कूलों के संचालक तैयारी में लग गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

ताज़ा जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के 189 राजकीय माध्यमिक स्कूल व 200 कोचिंग संस्थान सोमवार से खुलने को तैयार हैं।

231 दिनों बाद खुल रहे अनेकों सरकारी स्कूलों में फिलहाल 10वीं और 12वीं की पढ़ाई शुरू करवाई जाएगी।

दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिये स्कूल आने का समय अलग अलग रखा जाएगा।

वहीं दूसरी ओर हल्द्वानी पब्लिक स्कूल एसोसिएशन से जुड़े तकरीबन 60 प्राइवेट स्कूल, कक्षाएं शुरू करने को ले कर अभी तैयार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान, स्कूल सोमवार से खुलेंगे, 10वीं और 12वीं की पढ़ाई होगी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: युवक ने अन्य लड़की से की शादी तो प्रेमिका ने पेट्रोल डालकर की खुदखुशी

पीएसए हल्द्वानी ने जताई आपत्ति

पीएसए के मुताबिक, वे तैयारियों में जल्दबाज़ी कर के विद्यार्थियों की जान जोखिम में नहीं डालना चाहते।

पीएसए हल्द्वानी द्वारा सरकार से 15 से 20 दिन का समय मांगा गया है।

पीएसए अध्यक्ष कैलाश भगत के अनुसार अगर सरकार द्वारा दबाव बनाया गया और कोई बच्चा संक्रमित पाया गया तो सारी ज़िम्मेदारी विभाग और प्रशासन की होगी।

नैनीताल जिले के सरकारी स्कूलों ने सरकार द्वारा जारी की गई एसओपी के अनुरूप सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार ने दी जानकारी। उन्होंने बताया कि नैनीताल जिले के जिन सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं तक पढ़ाई होती है, उनकी संख्या कुल 189 है। जिसमे से लगभग सभी स्कूल सोमवार से पढ़ाई शुरू कराने को पूरी तरह से तैयार हैं। एक ओर सरकारी संस्थान हैं जो समय पर पढ़ाई शुरू करवाने की सभी तैयारियां कर चुके हैं और दूसरी तरफ प्राइवेट स्कूल जो कि सरकार द्वारा जारी एसओपी आने के बाद से ही थोड़ा उलझ से गए हैं।

प्रदेश सरकार के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी करने के बाद से प्राइवेट स्कूलों के संचालकों समेत पीएसए के सदस्य एसओपी के कुछ बिंदुओं से खासा परेशान हैं। एसओपी के कुछ बिंदुओं पर लगातार आपत्ति जताई जा रही है। पीएसए ने यह साफ कर दिया है कि स्कूल शुरू होने के बाद 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों मोडों में एक साथ पढ़ाई कराना मुमकिन नहीं है। सरकार ने एसओपी में कहा था कि जो बच्चे घर से पढ़ना चाहते हो उनके लिये ऑनलाइन व्यवस्था हो और बाकियों के लिये ऑफलाइन। ऐसे में पीएसए का कहना है कि शिक्षकों के लिये दोनों मोडों की पढ़ाई को एक साथ जारी रखना दिक्कत का सबब बनेगा। संचालकों ने सरकार से अपने इस फैसले को विचार कर बदलने की अपील भी की।

यह भी पढ़ें: पासपोर्ट के लिए अब देहरादून नहीं जाना पड़ेगा,विदेश मंत्रालय ने दिए जरूरी निर्देश

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:चलती बस से निकला रोडवेज बस का टायर, चालक बना यात्रियों के लिए देवता

कहीं रहेंगे बंद, तो कहीं खुलेंगे प्राइवेट स्कूल

इसके अलावा नैनीताल, भीमताल और भवाली में भी फिलहाल सभी प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।

सोसाइटी ऑफ पब्लिक स्कूल्स ऑफ नैनीताल ने इस मामले में जल्द बैठक भी बुलाई है।

सोसाइटी के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि एसओपी के अनुरूप तैयारियों के बाद ही स्कूलों को खोला जाएगा।

वहीं रामनगर में सभी स्कूलों को दो नवंबर से खोला जाएगा, जिसकी अनुमति अभिभावकों से मिल चुकी है।

अभी यहां भी 10वीं और 12वीं की ही कक्षाएं शुरू करवाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें: अनलॉक-6 में इंतजार खत्म हुआ,उत्तराखंड में कोचिंग सेंटर खुलेंगे,गाइडलाइन जारी

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी के सलिल पंत को मायानगरी में कामयाबी, TV सीरियल्स में देंगे संगीत

कोचिंग संस्थानों को राहत

स्कूलों के खुलने के साथ ही अब कोचिंग संस्थानों को भी राहत मिली है। काफी लंबे समय के बाद कोचिंग सेंटरों को खुलने की अनुमति मिल गई है।

शहर हल्द्वानी के करीब 200 कोचिंग सेंटर जल्द ही खुल सकते हैं।

हल्द्वानी टीचर एसोसिएशन ने नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश को भी धन्यवाद कहा।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी कोशिश रहेगी कि सरकार की तरफ से बनाए गए हर नियम का पालन हो सके।

तय हुआ कि समस्त गाइडलाइन्स के अनुसार ही कोचिंग संस्थान खुलेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top