Uttarakhand News

उत्तराखंड में मेट्रो योजना हो गई है तैयार, केंद्र सरकार की हरी झंडी का इंतजार

Ad

देहरादून: दून-हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच मेट्रो चलाने के लिए योजना तो तैयार हो चुकी है, लेकिन अब इसे सरकार की हरी झंडी का इंतजार है। उत्तराखंड मेट्रो रेल कारपोरेशन ने पहले चरण में 73 किलोमीटर मेट्रो की योजना पर काम पूरा कर लिया है। वहीं, सरकार यातायात के अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रही है। उत्तराखंड मेट्रो रेल कारपोरेशन के सर्वेक्षण के अनुसार पहले चरण में हरिद्वार से ऋषिकेश और देहरादून में आईएसबीटी तक कुल 73 किलोमीटर लंबा मेट्रो ट्रैक बनना है। इसका सबसे पहला स्टेशन ज्वालापुर, हरिद्वार में पुल जटवाड़ा के पास बनेगा।ज्वालापुर से मेट्रो हरिद्वार शहर के अंदरूनी हिस्सों से गुजरेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:अपनी भैंस के इलाज के लिए नहीं मिला डॉक्टर,तो किसान ने खोल दिया जानवरों का आईसीयू

यह भी पढ़े:उत्तराखंड: DGP अशोक कुमार ने इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड,पूरे डिपार्टमेंट में पहुंचा संदेश

आमतौर पर एक से डेढ़ किलोमीटर दूरी पर एक स्टेशन बनाया जाता है। डीएमआरसी की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार देहरादून आईएसबीटी से नेपाली फार्म और फिर हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच प्रस्तावित ट्रैक नेशनल हाईवे के साथ-साथ बनेगा। पूरा मेट्रो ट्रैक एलिवेटेड (रोड के ऊपर) बनेगा, जिससे प्रोजेक्ट की लागत कम आएगी। मेट्रो रेल के प्रोजेक्ट के लिए करीब 84 हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। राज्य के लिए इतना भारी भरकम खर्च चुनौती है। लिहाजा, सरकार दूसरे सस्ते और तेज यातायात के विकल्पों पर भी विचार कर रही है।

हालांकि, इस दिशा में अभी कोई रास्ता साफ नहीं हुआ है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, हर की पैड़ी के पास से होकर हरिद्वार-ऋषिकेश मार्ग के समानांतर निकलते हुए इस मेट्रो का अंतिम छोर ऋषिकेश में चंद्रभागा पुल के पास होगा और हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच मेट्रो तकरीबन 32 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर कुल 10 स्टेशन बनाए जाएंगे।  दूसरे चरण में नेपाली फार्म में एक एक्सचेंज स्टेशन बनेगा, जहां से देहरादून के लिए एक अलग लाइन शुरू होगी। जिसका दूसरा छोर देहरादून के आईएसबीटी के पास होगा। नेपाली फार्म से आईएसबीटी तक भी 41 किलोमीटर लंबा ट्रैक बनेगा, जहां कुल दस स्टेशन बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड:भांजी की शादी में गए युवक को लगा करंट, अस्पताल में तोड़ा दम

यह भी पढ़े:उत्तराखंड: युवक और नाबालिक किशोरी ने गंगनहर में लगाई छलांग, बहन को बचाने छोटी बहन भी कूदी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top