National News

लालचौक में कश्मीरियों की खुशी ने देश को किया भावुक, वीडियो वायरल

Ad

PM MODI: CUTOUT: LALCHOWK: JAMMU KASHMIR: गुरुवार को लाल चौक से देश के सामने अद्भुत दृश्य सामने आया। जब लालचौक पर लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटआउट को एक कश्मीरी व्यक्ति ने फिरन (कश्मीरी पहनावा) पहनाया। फिरन पहना कर वह व्यक्ति प्रधानमंत्री के कटआउट को चूमता है और बाद में सेल्फी लेने लगा।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि यह दृश्य कश्मीर में सबसे ठन्डे मौसम ‘चिल्ले कलां’ के आगमन के पहले दिन का है। चिल्ले कलां को कश्मीर में इस्लाम के आने से पहले शिशिर मास के नाम से जाना जाता था जो 40 दिन तक रहता है।

इस मौसम में पूरे कश्मीर में भारी हिमपात देखने को मिलता है। जिसका स्वागत लोग आपस में गले मिलकर एक उत्सव की तरह करते हैं। लेकिन इस बार का स्वागत हर वर्ष से थोड़ा अलग रहा। यहाँ लालचौक पर लगे प्रधानमंत्री मोदी के कटआउट को फिरन पहना कर सरकार और कश्मीर के बीच दूरियों की अफवाहों को मिटाया गया।

फिरन पहनाने वाले व्यक्ति ने बताया कि अपने राजनीतिक भविष्य की बिना चिंता किए प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर को 370 मुक्त किया है। जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ें हैं और आतंकवाद पर बिना बंदूकों के सीधा हमला हुआ है। G-20 के सफल आयोजन के साथ कश्मीर से एक-भारत, श्रेष्ठ-भारत का सन्देश पूरे विश्व को दिया गया।

पिछले कई महीनों से कश्मीर की तस्वीर अभूतपूर्व विकास से लगातार बदल रही है। जिस कारण इस वर्ष कई देशों के प्रतिनिधि मंडल कश्मीर पहुंचे, 70 साल बाद सिनेमा घरों के ताले खुले, फिल्मों की शूटिंग के लिए कश्मीर का चयन दोबारा होने लगा, श्रीनगर और कुपवाड़ा जैसे क्षेत्रों में भी राम नवमी के समय शोभा यात्रा और पूजा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

फिरन पहनाने के बाद उस व्यक्ति ने यह भी बताया कि वह पहले भी भारत के कई प्रधानमंत्रियों को फिरन भेंट कर चूका है जिसमें स्व वीपी सिंह, स्व आइके गुजराल और एचडी देवगौड़ा जैसे नाम शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी को फिरन भेंट करने के लिए उत्सुक नज़र आ रहे उस व्यक्ति ने बताया कि अगर मुलाक़ात संभव नहीं हुई तो वह कोरियर से फिरन प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top