Uttarakhand News

उत्तराखंड अपडेट: बारिश बंद हुई तो अब गर्मी करेगी परेशान, मौसम विभाग जारी किया अपडेट

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम गर्म रहने वाला है यानी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है जिसके अनुसार 15 मई से 19 मई तक पर्वतीय जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है लेकिन मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग की मानें तो पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इस लिस्ट में उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल है।

वैसे भी मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला खत्म होने के बाद गर्मी बढ़ने लगी है। इसके साथ ही लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। गर्मी के सीजन में बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल ज्यादा होता है और ऐसे में कई बार नलकूप की मोटर फूट जाती है। इस वजह से क्षेत्र में पेयजल संकट पैदा हो जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top