Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: पूर्व प्रधान ने लगाए 13 लाख के घोटाले के आरोप, डीएम गर्ब्याल से की शिकायत

Ad

हल्द्वानी: जिले के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जनता दरबार आयोजित किया गया। जिसमें विकासखंड ओखलकांडा मल्ला के पूर्व प्रधान अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। पूर्व प्रधान खीम सिंह बिष्ट ने विकासखंड ओखलकांडा भवन को तोड़ने के खिलाफ और 13 लाख से भी ज़्यादा की सरकारी धनराशि के दुरुपयोग के संबंध में डीएम को शिकायती पत्र सौंपा।

ADVERTISEMENTS Ad

इस पत्र में पूर्व प्रधान ने कहा है कि विकासखंड ओखलकांडा के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा राज्य वित्त की धनराशि से शासनादेश की अनदेखी कर उक्त धनराशि को खुर्दबुर्द कर कार्यालय भवन को तोड़कर सरकारी भवन का दुरुपयोग किया गया है। दुरुपयोग की गई धनराशि रुपए 1357337 बताई गई है। आरोप यह है कि इस धनराशि का उपयोग ग्रामीणों की समस्याओं और उनकी मदद के लिए होना था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

पूर्व प्रधान के मुताबिक यह भवन तोड़ने का काम और सरकारी धनराशि का दुरुपयोग सक्षम अधिकारी की सहमति के बिना और मनरेगा के कनिष्ठ अभियंता द्वारा क्षेत्र पंचायत ओखलकांडा की बैठक कराए बगैर किया गया। इस मामले में पूर्व प्रधान खीम सिंह बिष्ट द्वारा सबसे पहली बार 5 जुलाई 2018 को नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत की गई थी।

इसके बाद भी कई एक बार पिछले दो सालों में शिकायत की गई मगर अब तक किसी के भी द्वारा उक्त मामले में कोई जांच या कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई के दिलासे दिए गए मगर कोई भी वादा ज़मीन पर कदम नहीं रख सका। जिला विकास अधिकारी पर पूर्व प्रधान द्वारा अपने लोगों को बचाने के आरोप लगाए गए हैं। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल को की गई शिकायत में उक्त सरकारी धन की वसूली कराने के लिए निवेदन किया गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,कॉर्ल के साथ ग्राहक बनकर पहुंचा नेता भी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:1 मार्च से खुलेंगे सभी कॉलेज,कुलपतियों, उच्च शिक्षा निदेशक और जिलाधिकारियों को आदेश जारी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में फौजी की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा बहु ने पिलाया जहर, मामला दर्ज

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में युवती ने ऑर्डर किया पिज्जा, मोबाइल पर आया 60 हज़ार रुपए कटने का मैसेज

यह भी पढ़ें: नैनीताल: स्कूल गई दो बहनों ने किया सुसाइड, खेत में मिला शव

यह भी पढ़ें: दिल्ली में पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, गैरसैंण की जरूरत के लिए फिर उठाई मांग

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में पूर्व छात्र महासंघ उपाध्यक्ष सुंदर आर्य ने की आत्महत्या, प्रेमिका के घर पर खाया जहर

यह भी पढ़ें: विजय हजारे में जारी है उत्तराखंड का विजयरथ, मणिपुर के खिलाफ जीत में चमके मयंक और जयबिष्टा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पुलिस बनी टीचर, इंटर कॉलेज में पढ़ाई फिजिक्स और मैथ्स

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी:डिग्री कॉलेज प्रैक्टिकल देने गई छात्रा वापस नहीं लौटी घर, परिजन पहुंचे कोतवाली

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top