Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के देवलचौड़ में जनरल स्टोर की आड़ में चला रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ad

Pc :- Amar Ujala

हल्द्वानी: नशे की लत ने आधुनिक ज़माने में युवकों को बदतर बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। उत्तराखंड में पुलिस लगातार चरस तस्करों और ज़मीनी लेवल पर इसकी सप्लाई करने वालों पर नज़र रखी हुई है। कई लोग गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं। इसी सिलसिले में चल रही चैकिंग के दौरान हल्द्वानी शहर के देवलचौड़ स्थित जनरल स्टोर का दुकनदार भी चरस बेंचता पकड़ा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

कोतवाली पुलिस के तलाशी में दुकान मालिक के पास से भारी मात्रा में नशे की पुड़िया बरामद हुई हैं। बता दें कि दुकान से करीब एक किलो 772 ग्राम चरस बरामद कर लिया गया है। पुलिस फिल्हाल तो दुकानदार से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: नैनीताल में लौटने लगे हैं पर्यटक, मंत्री सतपाल महाराज ने नए साल से पहले दिए शुभ संकेत

यह भी पढ़ें: देहरादून पुलिस का फिल्मी अंदाज़,दो पुलिसकर्मियों ने घायल हालत में भी बदमाशों को भागने से रोका

सीओ शांतनु पराशर ने जानकारी दी और बताया कि कोतवाल संजय कुमार को किसी ने सूचना दी थी। सूचना यह थी कि देवलचौड़ इलाके में एक किराने की दुकान का दुकानदार नशे की कुछ सामग्री बेंच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम को भेजा गया।

मौके पर उपनिरीक्षक मनोज यादव, सिपाही त्रिलोक सिंह, इसरार अहमद और कुंदन कठायत पहुंचे। पुलिस ने अपने मुखबिर को भेजा, जिसे दुकानदार ने असली ग्राहक समझ कर चरस दे दी। फिर क्या था, पुलिस ने दुकान पहुंच कर दुकान की तलाशी की तो वहां से तकरीबन एक किलो 772 ग्राम चरस बरामद हुई।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:शादी के दिन फरार हुआ युवक,लड़की पक्ष पहुंचा पुलिस के पास सामने आई शारीरिक शोषण की बात

यह भी पढ़ें: नैनीताल पहुंचते ही होगी पर्यटकों की कोविड-19 जांच,स्वास्थ्य विभाग की टीमें बॉर्डर पर तैनात

पुलिस ने दुकानदार जगदीश चंद्र आर्या को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित व्यक्ति देवलचौड़ खाम मानपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

जब आरोपित दुकानदार से पूछताछ हुई तो खुलासा हुआ कि चरस पहाड़ से मंगाई गई थी। साथ ही उसने यह भी कबूल किया कि वह खुद भी चरस का सेवन करता है। पुलिस ने उससे उसके साथियों के बारे में भी पूछताछ की।

यह भी पढ़ें: नए साल के मौके पर लेना है नया दोपहिया वाहन, हल्द्वानी के आशीष सक्सेना से जानिए सारा ज्ञान

यह भी पढ़ें: छात्रवृति परीक्षा में दो छात्राओं के एक ही रोल नंबर,विभाग की लापरवाही,परीक्षा नहीं दे पाई अपूर्वा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top