Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: पिता ने मोमो में ज़हर मिलाकर 11 साल के बेटे को खिलाया, बेस में हुई मौत

हल्द्वानी: विवादों की कोई सीमा नहीं होती, विवाद कोई रिश्ता नहीं देखते। पत्नी से लड़ाई हुई तो तनाव में एक व्यक्ति ने पहले तो खुद ज़हर गटका, फिर अपने 11 साल के बेटे को मोमो में ज़हर मिला कर खिला दिया। दोनों की तबीयत बिगड़ी, इलाज मिला, दोनों ठीक हो गए, मगर एक दिन बाद अचानक बेटे की तबीयत फिर बिगड़ी, वो बेसुध हुआ। अस्पताल ले गए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह मामला हल्द्वानी रामपुर रोड कॉलोनी का है। कोतवाल को जानकारी हुई, तो पिता को हिरासत में लिया गया। फिर दिल्ली से आई उसकी पत्नी के आग्रह पर ही पुलिस ने उसे छोड़ा। कोतवाल का कहना है कि मामले में अब तक कोई शिकायतकर्ता नहीं मिला है।

टीपीनगर क्षेत्र निवासी यह व्यक्ति करीब 13 साल से यहां अपने 11 वर्षीय बेटे के साथ रह रहा था। व्यक्ति की पत्नी उनके साथ ना रह कर दिल्ली रहती थी। जानकारी के अनुसार वह दीपावली पर घर आई थी और अपने कपड़े और जेवर ले कर चली गई। जिसके बाद से व्यक्ति शराब भी पीने लगा और दोनों में कलेश भी बढ़ गए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात खुदकुशी के इरादे से उसने खुद ज़हर खा कर अपने बेटे को भी खाने के माध्यम से ज़हर खिला दिया। जिसके भाद दोनों की तबीयत बिगड़ी। सूचने मिलते ही टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को आपातकालीन एंबुलेंस के ज़रिए हल्द्वानी के ही बेस अस्पताल लाया गया।

यह भी पढ़ें: अरुणाचल में उत्तराखंड के मुकेश कुमार शहीद,घर पर चल रही थी रिटायरमेंट की प्लानिंग

यह भी पढ़ें: अच्छी खबर: स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्सों की बंपर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन

इलाज मिला तो तबीयत में सुधार आया, जिसके बाद पिता अपने बेटे को ले कर अपने घर पहुंच गया। जानकारी के अनुसार बेटे की तबीयत फिर बिगड़ने लगी। रात भर वो पानी मांगता रहा और सुबह बेसुध मिला। बाद में जब उसे ई-रिक्शा के द्वारा बेस हॉस्पिटल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत होने के बाद कोतवाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

कोतवाल संजय कुमार ने जानकारी दी और बताया कि शाम को जब उसकी पत्नी यहां पहुंची तो उसने लिखित में यह बयान दिया कि दोनों ने भूल से ज़हर खा लिया था। साथ ही यह भी कहा कि बेटा मानसिक तौर पर अस्वस्थ था। इस तहरीर के बाद फिलहाल के लिए पति को छोड़ दिया गया है मगर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है। कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बढ़ने वाली है ठंड, विभाग ने चार जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

यह भी पढ़ें: पिता का हो गया था निधन,मुश्किल समय में नवीन भट्ट ने खुद को किया मजबूत, बने सेना में अफसर

मामले की तह तक पहुंचे तो पता चला एक सच, सच ऐसा कि यकीन कर पाना मुश्किल। दरअसल व्यक्ति ने पूछताछ में बताया कि उनका बेटा गोद लिया हुआ था। जब बेटा महज तीन दिन का था, तब उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में जा कर गोद लिया था। व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ उसके रिश्ते ठीक नहीं थे। इसी वजह से उसने शराब पीना भी शुरू कर दिया था। पुलिस के मुताबिक जब व्यक्ति को हिरासत में लिया गया तब भी उसने शराब पी रखी थी।

जानकारी के मुताबिक ज़हर खिलाने से ठीक पहले ही पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पिता ने आपा खो कर इतना बड़ा कदम उठा लिया। तकदीर देखिए, एक बच्चा जो कि बाजपुर के मजदूर दंपत्ति का बेटा था। जो उसका पोलन पोषण करने में असमर्थ रहते, इसी के कारण उन्होंने इस व्यक्ति को बेटे को गोद दिया था। 11 साल बच्चे के साथ रहने पर भी पिता को उसे ज़हर खिलाते समय संकोच नहीं हुआ। अजीब है दुनिया, अजीब हैं यहां के लोग। फिलहाल व्यक्ति यह चाहता है कि वो जेल जाए, मगर उसकी पत्नी ने उसे छुड़ा लिया है। अब यहां से आगे का कोई भी फैसला पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लेगी।

यह भी पढ़ें: पहले मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया में चमके उत्तराखंड के ऋषभ पंत, ठोका शानदार शतक

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी के परिवार को बारात में डांस करना पड़ा महंगा,दूल्हा के पिता समेत 25 के खिलाफ केस दर्ज

To Top